जय राणा प्रताप सेना का मेवाड़ क्षत्रिय सेना में विलय, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

Update: 2026-03-10 15:33 GMT


भीलवाड़ा।क्षत्रिय धर्म की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जय राणा प्रताप सेना का मेवाड़ क्षत्रिय सेना में विलय कर दिया गया। इस निर्णय को संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

जानकारी के अनुसार, मेवाड़ क्षत्रिय सेना के पदाधिकारियों के कार्यकाल और संगठन की भावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष बबली कंवर मेड़तिया (ठिकाना मडपिया, मेवाड़) तथा मेवाड़ संभाग अध्यक्ष धनराज सिंह पुरावत (ठिकाना अमरतिया) से चर्चा की गई। इसके बाद जय राणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़ (ठिकाना पीथास) ने संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता कर यह निर्णय लिया कि जय राणा प्रताप सेना का विलय मेवाड़ क्षत्रिय सेना में किया जाए।

विलय के इस निर्णय को संगठन के सभी सदस्यों ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया। किसी भी सदस्य ने इस पर आपत्ति नहीं जताई, बल्कि पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि “आप संघर्ष करते रहिए, हम सभी आपके साथ हैं। आप जो भी निर्णय करेंगे, वह संगठन और समाज के हित में ही होगा।”

संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि इस विलय से मेवाड़ क्षेत्र में क्षत्रिय समाज को संगठित करने और क्षात्र धर्म की भावना को मजबूत करने में नई ऊर्जा मिलेगी।

Similar News