भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा चुनाव प्रक्रिया शुरू,चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति*

Update: 2026-03-10 14:37 GMT



हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव )अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के निर्देशानुसार आगामी सत्र के श्रंखला बद्ध संगठन के चुनाव हेतु महासभा के मुख्य चुनाव अधिकारी सतीश चरखा ने पश्चिमांचल माहेश्वरी सभा हेतु चुनाव अधिकारी *   राधेश्याम सोमानी*( पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द रा प्रदेश माहेश्वरी सभा) को नियुक्त किया

जिला सभा मंत्री रमेश चंद्र राठी ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी *  रतन लाल मंडोवरा* ,चुनाव अधिकारी *  लक्ष्मी नारायण सोमानी, व   तेजकरण बहेडिया* को नियुक्त कर जिला सभा,नगर/तहसील ,क्षेत्रीय सभा,ग्राम सभा के चुनाव संपादित करवा कर के अंचल के चुनाव अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे

केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा *अप्रैल 2026 तक तहसील सभाओं/ नगर सभाओं के चुनाव कराने एवं जून 2026 तक जिला सभा* के चुनाव कराने के निर्देश दिए ,भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आगामी सत्र के चुनाव हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है

Similar News