गेगा का खेड़ा गांव में भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर निर्माण में एक लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट
आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकटवर्ती गेगा का खेड़ा गांव में मंगलवार को भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर निर्माण में एक लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की। पुजारी दिनेश जोशी ने बताया कि कस्बे के ही सत्यनारायण पुत्र शंकर लाल भुवालिया ने भगवान लक्ष्मीनाथ मंदिर निर्माण में एक लाख एक हजार रुपये की राशि भेंट की की राशि भेंट की। पुजारी श्री जोशी ने बताया कि इन दिनों कस्बे के प्रमुख लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। तथा यह मंदिर सफेद संगमरमर का बनेगा यह राशि मंदिर निर्माण में काम में ली जाएगी। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उपाध्याय, समिति सदस्य बंशीलाल पुरोहित, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी , विमल कुमार आचार्य, सुनील तिवाडी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने राशि भेंट करने पर स्वागत किया।