आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे के निकटवर्ती दौलपुरा गांव में रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। घरों में जाकर दही का औलिया व मिठाइयां खाई।वहीं कस्बे सहित मानपुरा, सारण का खेड़ा, सहित आदि गांवो में शीतला अष्टमी का त्यौहार बुधवार को मनाया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।शीतला सप्तमी को लेकर कस्बे में बाजार में अच्छी खासी भीड़ नजर आए।