भीलवाड़ा |निंबार्क वैदिकसंस्कृतिसंस्कृतिसमिति भीलवाड़ा राजस्थान द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसारार्थ छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु प्रकाशित पुस्तक संस्कृतिका का विमोचन आज निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री भामाशाह एवं अध्यक्ष संदीप बजाज रामगोपाल राठी पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रहलाद पारीक पूर्व प्रधान केसर सिंह चौधरी समाजसेवी जयकिशन सीलक द्वारा हुंडई शोरूम के कांफ्रेंस हॉल में संपन्न हुआ। प्रदेश संयोजक डॉ केजी जांगिड़ ने बताया कि पुस्तक के साथ वैदिक एकेडमी सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक मैगज़ीन का विमोचन भी किया गया। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं संचालन ख्यातनाम कवि भगवती लाल कोटडी ने किया।