शारदा चौराहे से 200 फीट रोड पर 'मौत के गड्ढे', टेलिकॉम कंपनियों की लापरवाही से राहगीर परेशान

Update: 2026-03-07 06:28 GMT

भीलवाड़ा। शहर के शारदा चौराहे से 200 फीट रोड पर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया है। निजी टेलिकॉम कंपनियों (एयरटेल और जियो) द्वारा लाइन डालने के नाम पर खोदे गए गड्ढे अब बड़े हादसों को न्यौता दे रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कंपनियों ने हर 100 फीट की दूरी पर गहरे गड्ढे खोदकर उन्हें अधूरा ही छोड़ दिया है। इन खुले गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि पिछले कुछ दिनों में ही इन गड्ढों में गिर चुकी 3-4 गायों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।

हैरानी की बात यह है कि मुख्य मार्ग होने के बावजूद प्रशासन और संबंधित कंपनियां किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इन गड्ढों को तुरंत भरा जाए, अन्यथा यहां कभी भी कोई जनहानि हो सकती है।

Tags:    

Similar News