चंबल परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद

Update: 2026-03-07 10:09 GMT

बेरां (भैरूलाल गुर्जर) । उपखंड क्षेत्र के हाईवे 148 पर चंबल परियोजना की मुख्य पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज होने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। एक तरफ जहां गर्मी की शुरुआत के साथ ही गांवों में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही से कीमती पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जसवंतपुरा, बेरा चौराहा और नानकपुरा इंदिरा कॉलोनी के पास पाइपलाइन में कई जगह बड़े लीकेज हैं। इसके कारण पानी का दबाव कम हो जाता है और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है। ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया गया है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक मरम्मत कार्य के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द लीकेज ठीक करने की मांग की है ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

Tags:    

Similar News