श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यालय का संतो के सानिध्य में शुभारंभ

Update: 2026-03-07 10:42 GMT

भीलवाड़ा । धर्मनगरी भीलवाड़ा में आगामी 8 से 14 अप्रैल तक होने वाली प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की 'शिव महापुराण कथा' को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। शनिवार सुबह संकटमोचन हनुमान मंदिर के समीप वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के सानिध्य में भव्य कथा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

संतों का मिला आशीर्वाद, गूंजे महादेव के जयकारे

आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास जी महाराज, संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी जी महाराज और संत लालजी महाराज के सानिध्य में हुआ। सर्वप्रथम भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बालाजी महाराज' के जयकारों से गुंजायमान रहा। महंत संतदास महाराज ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

समाज के हर वर्ग की भागीदारी से बनेगा कीर्तिमान

कथा के मुख्य सूत्रधार महंत बाबूगिरी महाराज ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर इस आयोजन को सफल बनाना है। आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि विधायक अशोक कोठारी के नेतृत्व में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी भक्त तन, मन और धन से समर्पित होकर इस महाआयोजन में सहयोग करें। समिति के संयोजक अशोक बाहेती ने भी आयोजन की भव्यता को लेकर विचार रखे।

पारदर्शिता पर जोर: रसीद और कूपन से ही होगा सहयोग

कार्यालय प्रमुख रजनीकांत आचार्य ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कथा से संबंधित किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहयोग राशि केवल आधिकारिक रसीद या कूपन के माध्यम से ही स्वीकार की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।

प्रमुख जनों की गरिमामय उपस्थिति

साध्वी देवगिरीजी, बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल आयोजन समिति के संरक्षक रामेश्वरलाल काबरा, बाबूलाल टांक, पार्षद ओम पाराशर,महिला प्रमुख मंजू पोखरना, राजेंद्र बियानी, वेदांत बाहेती, मदनगोपाल कालरा मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के महासचिव पीयूष डाड, कन्हैयालाल स्वर्णकार, बद्रीलाल सोमानी, ललित सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, कोषाध्यक्ष कैलाश डाड, राजेश कुदाल, सत्येंद्र बिरला, दुर्गालाल जोशी, हनुमान अग्रवाल, भगवानसिंह चौहान, सुधीर बाहेती,अजयरामजी गुर्जर, सांवरमल बंसल, महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, अलका जोशी, पवन पंवार, गोपी पाटोदिया, दिनेश विजयवर्गीय, राजीव सोनी, अनिल राठी, चन्द्रप्रकाश आगाल, कमल कोठारी, सत्यनारायण गुगड, कांतिलाल जैन, उमाशंकर पारीक, महावीर समदानी, देवेंद्र सोमानी, शांतिलाल डाड, प्रकाश पोरवाल, प्रहलाद सोनी, राजू सोनी, केदार गगरानी, दिलीप कोगटा,राजू जेसलसरिया, बिलेश्वर डाड, कैलाश लखोटिया,रोहित गगरानी,अभिषेक सोमानी, विवेक लाहोटी, दिनेश सुथार, हरीश जोशी, भवानीशंकर शर्मा, जगदीश वैष्णव,शिव ईनाणी, गोपी शर्मा, ओम पारीक, गजेंद्र सिंह, संजय राठी, कैलाश साहू, ममता शर्मा, मंजू तंबोली, राजकुमारी तंबोली, सुमन सोनी, मोना डाड़, आरती सोमानी, आरती कोगटा, अनीता आर्य, चंदा जागेटिया, मंजू लाखोटिया, साधना सोनी, रीना कंवर,रेखा डाड,उर्मिला नुवाल, ज्योति तम्बोली, विमला वैष्णव सहित कई सदस्य एवं भक्तगण मौजूद थे।

Tags:    

Similar News