राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की बैठक कल

Update: 2026-03-07 10:01 GMT

भगवानपुरा (कैलाश शर्मा) । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रविवार, 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। संगठन के जिला मंत्री ईश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि यह बैठक प्रातः 10:30 बजे भीलवाड़ा स्थित एस.एम.एम. (SMM) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में संपन्न होगी।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। इस दौरान कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिलाध्यक्ष की अनुमति से अन्य सांगठनिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Similar News