भीलवाड़ा। उपभोक्ता अधिकार समिति के सांगठनिक ढांचे में विस्तार करते हुए अशोक सोमानी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील राठी के परामर्श और संगठन की सर्वसम्मति के पश्चात, केंद्रीय महासचिव प्रहलाद राय व्यास ने सोमानी को 'केंद्रीय उपाध्यक्ष' पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष के सम्मान में आयोजित बैठक के दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, केंद्रीय मानव अधिकार प्रकोष्ठ के अशोक सोडाणी, भीलवाड़ा महिला जिला अध्यक्ष अर्चना दुबे और युवा जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।