दिगम्बर जैन संत मुनि 108महाराज का अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया

Update: 2026-03-06 13:00 GMT


आकोला( रमेश चंद्र डाड)महुआ स्थानीय दिगम्बर जैन मंदिर में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर   महाराज के शिष्य 108 मुनि प्रणीत सागर महाराज का 42वा अवतरण दिवस धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

सर्व प्रथम मंगलाचरण किया उसके वाद पद प्रचालन समाज के सभी श्रेष्ठियो ने किया उसके बाद मुनि  के करकमलों में शास्त्र दान दिया गया। नाचते, गाते,झूमते हुए युवा मंडल, बालक मंडल एवं महिला मंडल ने अष्ट द्रव्य से पूजन की।

पूज्य मुनी  ने अपने उद्वोधन में अपने मुनि बनने की घटना के बारे बताया । ज्ञात हो कि मुनि  अपने गृहस्थ जीवन में बहुत बड़े पद पर थे घर में सभी प्रकार की आधुनिक सुख सुविधाएं पर उन सब पूज्य मुनी  संतुष्ट नहीं थे वो निराकुल और सच्चा सुख चाहते थे इसलिए मुनि बने और अब अपने साथ साथ हजारों लोगों को धर्म के मार्ग पर लगा रहे हैं।

मुनि  के महुआ प्रवास से नगर में धर्म की गंगा बह रही है बच्चे बूढ़े सभी धर्म का लाभ ले रहे हैं पंडित बृजेश शास्त्री, मुकेश सेठिया, सुरेश सोनी, राजेश काला, महावीर ठग, सतीश सेठिया, पंकज सेठिया, छवि, चैनसुख काला, लोकेश सेठिया आदि जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

Similar News

RTE एडमिशन: अभिभावकों को बड़ी राहत,: अब 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन; 12 को निकलेगी लॉटरी