भीलवाड़ा हलचल जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने जिलेवासियों को आगामी धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व खुशियों, समृद्धि और उजाले का प्रतीक है। यह त्यौहार हमारे समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाता है।
कलेक्टर संधू ने जिलेवासियों से अपील की कि त्योहारों को आपसी सद्भाव और सुरक्षित माहौल में मनाएं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के साथ दीपावली मनाना ही सच्चे अर्थों में इस पर्व का संदेश है।
उन्होंने सभी से सुरक्षित पटाखों के उपयोग, यातायात नियमों की पालना और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।