राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा | राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई बैठक के मुख्य अतिथि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल थे जबकि अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष राजेश सोनी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल जाट ने की विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव व सह प्रभारी पंकज उपाध्याय एवं जिला संयोजक गोपाल सालवी थे।आजाद पालीवाल ने कहा कि आगामी दिनों में आगामी दिनों में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार एवं नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी आने वाले दिनों में ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने पंचायतों के परिसीमन एवं स्थानीय नगर निकाय के परिसीमन व निकाय चुनाव के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। शहर जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है इसलिए आने वाले और नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में कार्य करेंगे बैठक को ग्रामीण जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल जाट प्रदेश सचिव व सह प्रभारी पंकज उपाध्याय, जिला संयोजक गोपाल सालवी, कपासन नगर अध्यक्ष सुनील बारेगामा, चित्तौड़ नगर अध्यक्ष संदीप बोहरा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भोई,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, कमलेश पोरवाल, महासचिव एवं पार्षद राजेश सरगरा, शंभूलाल प्रजापत, बेगू ब्लॉक अध्यक्ष अशोक धाकड़,सचिव गोरव मेड़तवाल,सुमित शर्मा,नीलाभ कुमार सालवी दुर्गेश मोड, शांतिलाल मेनारिया, सचिन त्रिपाठी, शांतिलाल मेनारिया आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने सुझाव दिए बैठक में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।