भीलवाड़ा । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार शनिवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमण्डी में बालिकाओं को शिक्षा व अधिकारो, सुरक्षा, एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबन्धक गंगा दाधीच ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना व बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत करना आज की आवश्यकता है व समान अवसर प्रदान करने का संदेश देना है।
प्रधानाचार्य सुनिता जीनगर ने बताया कि बालिकायें समाज की रीढ़ है व उनके उज्ज्वल भविष्य से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। जेण्डर स्पेशलिस्ट विजेता कवंर ने सामाजिक लिंग भेद के बारे में जानकारी दी तथा विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने साईबर अपराध से केसे बचा जा सके इस पर जानकारी प्रदान की। सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने गुड टच बेड टच व हेल्पलाईन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की। पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभाशाली छात्राओं व प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही बालिकाओं को पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंजु बाहेती, सविता अग्रवाल, अमिता वैष्णव, प्रीति शर्मा, मधु मण्डोवरा, स्नेहलता पारीक ने अपने अपने विचार रखे एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की प्रेरणा शर्मा व पुजा सोनी का सहयोग रहा।