झूठे मुकदमे दर्ज होने के विरोध में फूलियाकलां के ग्रामीणों ने बाजार रखे बन्द
भीलवाड़ा। नदी बचाओ आंदोलन के तहत आंदोलनकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज होने के विरोध में फूलियाकलां के ग्रामीणों ने संपूर्ण बाजार बंद रखा।
उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण आज उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इसलिए वे थाने में उल्टा मुकदमा (क्रॉस केस) भी दर्ज करेंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीण प्रशासन से न्याय और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।