भीलवाड़ा |अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष माननीय अनुपम प्रेम कुमार बैगी, दिल्ली सीमापुरी के विधायक एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय वीर सिंह धींगान तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष माननीय तरुण पंडित के निर्देशानुसार अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इस क्रम में मांडल ब्लॉक से सद्दीक मोहम्मद शे
ख को मांडल ब्लॉक अध्यक्ष, सलीम मोहम्मद मंसूरी को आसींद ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभु लाल राव को गंगापुर ब्लॉक अध्यक्ष, इब्राहिम खान पठान को बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एवं विशाल गवारिया को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी विस्तार के अवसर पर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संगठन की नीतियों एवं निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मजदूरों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों एवं छात्रों के हितों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें।
संगठन के इस विस्तार से समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
यह जानकारी राष्ट्रीय वंचित लोकमंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश देसाई ने दी।
