शहीद दिवस पर पुष्पांजली अर्पित कर किया गांधी को याद

Update: 2026-01-30 14:40 GMT

 

भीलवाड़ा  ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता , गांधीवादी सूरजमल सोमानी के मुख्य आतिथ्य , जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर ) अध्यक्ष शिवराम जाट , भीलवाड़ा नगरपरिषद पूर्व सभापति मंजू पोखरना एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद के विशिष्ट आतिथ्य में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति जिला भीलवाड़ा द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन दोपहर 12-15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा के पीछे स्थित साधना मंदिर विद्यालय में किया गया। जिला सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन ,सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ,एडवोकेट ओमप्रकाश तेली ,रामेश्वर जाट ने विचार व्यक्त किये एवं मोहसिन मंसूरी शिवराज सुराणा ,ममता शर्मा , संदीप टेलर ,गोवर्धन बलाई , अली मंसूरी , आशीष राजस्थला ,गौरीशंकर दायमा , इमरान पठान , दिनेश बैरवा ,नन्दलाल भील ,करिश्मा धोलपूरिया, पुरूषोतम लाल शर्मा , खालिद अंसारी , वधु लाल भील ,नंद लाल भील, पप्पू लाल भील ,सपना धोलपुरिया ,आरिफ अंसारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News