भीलवाड़ा में 21 सेंटर पर शुरू हुए ग्रेड फोर्थ भर्ती एग्जाम,ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा- महिला अभ्यर्थियों की बालियां उतरवाईं

Update: 2025-09-19 05:20 GMT


भीलवाड़ा. हलचल . 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले शहर में  21परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के माकूल प्रबंध के बीच परीक्षार्थियों को अंदर एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अलग-अलग जिले के परीक्षार्थी यहां पहुंचे। ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी महिलाओं की बालियां उतरवाईं.हालांकि इस बार नियमों में थोड़ी नरमी बरती गई थी । मेल और फीमेल कैंडिडेट के लिए इस बार जूते चप्पल और फुटवियर को बाहर नहीं खुलवाया गया हालांकि मेटल बटन होने पर कई स्टूडेंट की शर्ट उतरवायी गई वहीं महिलाओं के गले में से चुन्नी और दुपट्टे को भी केंद्र के बाहर दीवार पर रखवाया गया।केंडिडेट्स के कानों के अंदर तक पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं किसी के ब्ल्यू ट्रूथ तो नहीं लगा हुआ। पहली पारी शुरू होने के बाद एग्जाम सेंटर्स के बाहर बैठे परिजन अब अपने बच्चों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने  भीड़ देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती है। 



 


  भीलवाड़ा शहर में आज से 21 सितंबर तक दो शिफ्ट में एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं । दो दिन में 37361 कैंडिडेट रजिस्टर्ड है , दो शिफ्ट में आज से एग्जाम की शुरुआत  हुई है पहली शिफ्ट 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। आज पहले दिन 12575 स्टूडेंट 21 सेंटर पर एग्जाम दे रहे हैं । एग्जाम सेंटर पर नकल और इलीगल एक्टिविटीज रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रॉपर सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए हैं ।

सेंटर के बाहर की चेकिंग के बाद केंडिडेट को एंट्री दी   है, उनके फिजिकल आईडी कार्ड देखे   हैं ।इसके साथ ही मेटल डिटेक्टर से उन्हें चेक किया  है, सेंटर के अंदर बायोमेट्रिक सिस्टम पर उनके अटेंडेंस ली  है ।उनकी रेटिना और फिंगर प्रिंट मैच करने के बाद उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री दी   है।10 बजे से एग्जाम स्टार्ट हुए ओर 9 बजे से एंट्री बंद कर दी गई फर्स्ट शिफ्ट के एग्जाम 12 बजे खत्म हो जाएंगे और सेकंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

Similar News