उलेला में हरिबोल प्रभातफेरी का आयोजन, गुर्जर भी हुए शामिल

Update: 2026-02-18 12:59 GMT

 खजूरी लक्ष्मण मेघवंशी_ मुख्यालय के समीप उलेला ग्राम मे विशाल हरिबोल प्रभात फेरी आयोजन हुआ जिसमे कई गावों की.मंडलियो ने भाग लिया तहसील अध्यक्ष उदय लाल टांक एवं सहसयोजक गोपी लाल व्यास ने बताया की हरिबोल फेरी मंडल कार्यक्रम मे 47 मंडलियो ने भाग लिया जिनका विद्यालय के बहार स्वागत सत्कार किया पुरे गांव मे हरिबोल के साथ हरि कीर्तन करते हुए भ्रमण किया साथ ही गांव गलियों मे ग्रावासियो ने बहार से आए महमानों का स्वागत सत्कार करते हुए चाय नास्ते मे सेवा हेतु कोई कसर नहीं छोडी,वही पांडाल मे आचार्य 1008 निर्मल जी महाराज दाँतडा धाम ने प्रवचनो मे लोगो धर्म कर्म पूजा जीवो पर दया का संदेश दिया वही राम नाम को बड़ा बताया राम के जाप से मानव जीवन का कल्याण है साथ ही हरि कीर्तन करते हुए उत्तम भजन का गायन किया, इस दौरान लोगो मे भक्ति भाव देखने को मिला

धीरज व नीरज नेता नहीं आपके भाई है जो सुख मे नहीं दुःख मे खडे रहने का जज्बा रखते --नीरज गुर्जर

हरिबोल धार्मिक कार्यक्रम मे नीरज गुर्जर पूर्व प्रधान सीता देवी गुर्जर ने शिरकत की पांडाल मे भाषण देते हुए हरिबोल प्रभात फेरी को उत्तम बताया तेतिस कोटि देवी देवताओं की जयकार करते हुए सभामंडल को भक्तिमय रंग मे रंग दिया गौ सेवा की बात कहते हुए गुर्जर ने कोमल शब्दों मे समस्त ग्रामवासियो का आभार जताया साथ ही उछबा माली को धर्म के प्रति नेक कार्य की सरहनीय करते हुए स्वयं गुर्जर ने माल्यार्पण कर धन्यवाद प्रकट किया वही बुजर्ग के धर्म के प्रति आस्था को देख समस्त ग्राम वासियो ने आभार जताया,,नीरज गुर्जर ने कहा की धीरज और नीरज नेता नहीं सबसे पहले हम तुम्हारे भाई है जनता के सेवक है अगर आधी रात को हमारी आवशयकता पड़ी तो हम तुम्हारे दुःखो भार वहन करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेगे,इसी दौरान गुर्जर के आगमन पर समस्त ग्रामवासियो साफा पहना माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर समस्त ग्रामी मौजूद रहे

Tags:    

Similar News