भीलवाड़ा -आदर्श नगर बस्ती में आज भव्य और विशाल धर्म शोभायात्रा एवं विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। शोभायात्रा प्रातः 9.30 बजे आदर्श नगर स्थित चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होगी। इसमें अश्व (घोड़े) और सुसज्जित रथ मुख्य आकर्षण होंगे। यह यात्रा हिन्दू सम्मेलन कार्यालय के पास से होकर गली नंबर 8, विवेकानंद विद्या मंदिर और आदर्श नगर गेट होते हुए सिद्धीदात्री शक्तिपीठ पर संपन्न होगी।
शोभायात्रा के पश्चात दोपहर 12.15 बजे आदर्श नगर पार्क में ’धर्मसभा’ एवं ’विराट हिन्दू सम्मेलन’ का शुभारंभ होगा। जिसमें महन्त गोपाल दास शास्त्री का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार जागेटिया करेंगे। समाज के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी।
इससे पूर्व प्रातः काल में ’धर्म जागरण यात्रा’ आदर्श नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई बड़लेश्वर महादेव से चारभुजा मंदिर तक निकाली गई, जिसके प्रभारी दीपक सोमानी थे। साथ ही, सायंकाल 5.00 बजे रतन जैन एवं राहुल चुण्डावत के नेतृत्व में एक वाहन रैली भी निकाली गई।
प्रातः 9.00 बजे चारभुजा मंदिर पर शोभायात्रा के लिए रथ एवं घोड़ों की बोलियाँ संपन्न हुईं। यह समस्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक गोपाल पाण्डे द्वारा दी गई है।