बसंत विहार बस्ती में हिन्दू सम्मेलन: संस्कारों और शिक्षा पर जोर, महाकाल आरती से समापन

Update: 2026-01-18 15:00 GMT


भीलवाड़ा|आज बसंत विहार बस्ती में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में संस्कारों के अभाव और शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका में बालक-बालिकाओं को केवल अकादमिक शिक्षा नहीं, बल्कि धर्म और संस्कार की शिक्षा देना आवश्यक बताया गया।

कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज बसंत विहार बस्ती के सचिव रितेश अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडाणी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा में हिन्दू समाज के संगठन का प्रारंभिक लक्ष्य आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आंशिक सफलता मिलने पर भारत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती दिखाई दे रही है और पूर्ण सफलता मिलने पर भारत विश्व में पुनः सिरमौर बनेगा।

निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण  ने कहा कि हिन्दू धर्म ही ऐसा धर्म है जो सभी जीवों के अस्तित्व को स्वीकार करता है। उन्होंने चेताया कि यदि हिन्दू समाज मजबूत होगा तो अन्य धर्मों और समाजों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।

चित्तौड़ प्रांत के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सूर्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि आर्थिक चिंतन के साथ देश और समाज की चिंतनशीलता जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि जहां हम उपस्थित हैं वहां देश और धर्म की कोई हानि नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम में सपना तातेड ने महिलाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान माता के रूप में है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

सम्मेलन में 50 से अधिक कलाकारों द्वारा भव्य महाकाल आरती प्रस्तुत की गई। दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आर्य समाज की बालिकाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।  गुणमाला कोठारी एवं  किंजल बोहरा द्वारा सुंदर एकल गीत प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा, पर्यावरण, शिक्षा, कला और योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले अनेक हस्तियों का सम्मान भी किया गया।

अध्यक्ष नारायण मेलाना ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। सम्मेलन में प्रदीप सांखला, धर्मवीर चौधरी, सुनील बाबेल, नरेश डांगी, संजीव चिरानिया, लक्ष्मण शेखावत, संजय सूर्या, गौतम कोठारी, हरि अग्रवाल, विनोद सिंघवी, भूपेंद्र मोगरा, कार्तिक मेलाना, उत्कर्ष पिछोलिया, पुनीत विजयवर्गीय, दीपक अजमेरा और गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दू संस्कृति और समाजिक जागरूकता की हर हलचल के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।

Similar News