गेणोली में महिलाओं ने रखा दशा माता व्रत पीपल और बरगद की पूजा कर की सुख समृद्धि की कामना

Update: 2026-03-13 09:44 GMT

 

आकोला( रमेश चंद्र डाड ) गेणोली में पीपल और बरगद के वृक्ष को देव स्वरूप मानकर दशामाता का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने व्रत पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि और अच्छी दशा माता की कामना की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर मनाए जाने वाले इस पूर्व पर सुबह से ही महिलाओं सोलह श्रृंगार कर देवनारायण भगवान मंदिर परिसर के पास पीपल के पेड़ के पास एकत्रित हुई महिलाओं ने विधिः विधान से दशा माता की पूजन किया और सामूहिक रूप से राजा नल व रानी दुर्गावती की कथा सुनी व्रतधारी महिलाओं ने कच्चे सूत का तार का डेरा बनाकर उसमें दस गांठें लगाई और पीपल के पेड़ की दस बार परिक्रमा की इसके बाद पेड़ तने के सूती पवित्र धागा पूजन के दौरान

महिलाएं ने परिवार की खुशहाली समृध्दि ओर संकटों मुक्ति की कामना की

Similar News