नेहरू विहार पंडाल में नन्हीं बालिकाओं ने किया दुर्गा शक्ति का प्रदर्शन

Update: 2025-09-26 18:32 GMT

भीलवाड़ा। जय माँ भवानी नवयुवक मंडल बजरंग दल के तत्वावधान में नेहरू विहार पार्क में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दुर्गा शक्ति अखाड़ा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं ने शक्ति प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि जब भी आदि शक्ति अपने रूप में आती हैं तो कोई उन्हें रोक नहीं सकता। साथ ही उन्होंने समाज को यह भी प्रेरणा दी कि महिला एवं कन्याओं को कभी निर्बल न समझा जाए, वे स्वयं में शक्ति और साहस का स्वरूप हैं।

आयोजन कर्ता अर्जुन साहू, भरत जाट और राजवीर रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण शर्मा, मनोज सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय सेन और निर्मल सेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नवरात्रि महोत्सव का यह आयोजन धार्मिक आस्था, शक्ति उपासना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना।

Tags:    

Similar News