महावीर बालिका मंडल ने मनाया महिला दिवस, माँ-बेटी के अनूठे रिश्ते ने किया भाव-विभोर

Update: 2026-03-16 08:08 GMT

भीलवाड़ा । नाड़ी मोहल्ला स्थित महावीर भवन में रविवार को महावीर बालिका मंडल के तत्वावधान में महिला दिवस कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ किया गया। बालिका मंडल की प्रियांशी धुपिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, वहीं स्वेनी चौधरी ने मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शांतिलाल जैन, पुष्पा खमेसरा एवं सुनीता बिरानी उपस्थित रहीं। इस दौरान संघ संरक्षक रामसिंह चौधरी, नाथू लाल छाजेड़, महामंत्री पारकूकड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील नागौरी, ललित लोढ़ा, पिंटू बिलवाड़िया एवं प्रदीप शिशोदिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

भावुक कर देने वाली प्रस्तुतियां

समारोह का मुख्य आकर्षण माँ और बेटी के अटूट स्नेह पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं। अर्पिता खमेसरा ने अपनी बेटियों आर्मी व अनाया के साथ भावपूर्ण नृत्य पेश कर उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। श्वेता लोढ़ा ने इस पवित्र रिश्ते के महत्व पर सारगर्भित विचार रखे, जबकि गारवी जैन की प्रस्तुति ने सभी के दिलों को छू लिया।

नाटिका और सम्मान समारोह

बालिका मंडल अध्यक्ष आयुषी लोढ़ा ने कुशल संचालन करते हुए माँ-बेटी की भूमिका पर प्रकाश डाला, जिससे वातावरण अत्यंत भावुक हो गया। मंडल की सदस्य गर्विता सिसोदिया, आयुषी रूगलेचा, छवि पानगडिया, अरहंता कोठारी, अविषा पोखरणा और दिव्यांशी छाजेड़ ने माँ-बेटी के रिश्ते पर केंद्रित एक सुंदर नाटिका का मंचन किया। इस दौरान वेदिता सिसोदिया, रेनू चौधरी, प्रियल सिंघवी सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के अंत में बालिका मंडल द्वारा महिला मंडल की सक्रिय एवं प्रेरणादायी बहनों को उनकी सेवाओं के लिए विशेष सम्मान प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

Tags:    

Similar News