सच्चियाय माता मंदिर में फागोत्सव की धूम: भजनों की सरिता में झूमे श्रद्धालु

Update: 2026-03-15 18:10 GMT

भीलवाड़ा। शहर के पंचवटी स्थित सच्चियाय माता मंदिर में मृत्युंजय सेवा संस्थान द्वारा फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास के इस संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर फाल्गुन मास का आनंद लिया।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. काश्मीर भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माता जी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भजन गायक सूरज सेन एवं उनकी टीम ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। इसके बाद गुरु वंदना और पितृ अर्चना की गई।

भजनों पर झूमे भक्त, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी

भजन संध्या में भगवान कृष्ण, चारभुजानाथ, सांवरिया सेठ, प्रभु श्री राम और मृत्युंजय महादेव पर आधारित एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। संस्थान सचिव भरत व्यास के अनुसार, लगभग ढाई घंटे तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूम उठे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रचना व्यास एवं सुमन सोनी द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी रही।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस फागोत्सव में संस्थान के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र व्यास (नगर व्यास), कोषाध्यक्ष हस्तीमल आंचलिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, अरुण सोनी, सुनील तिवारी, जगदीश सोनी, उत्तम गर्ग, मनीष सोनी और दुर्गेश सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिला मंडल से जय   व्यास, सुनयना व्यास, रेनू पारीक, निवेदिता भट्ट, अलका आंचलिया, आशा सोनी और अनुपमा सोनी सहित 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन भगवान की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Similar News