निःशुल्क नेत्र शिविर संपन्न, 176 लोगों ने कराई जाँच

Update: 2026-03-15 17:10 GMT



आसिन्द क्षेत्र के मोतीपुर ग्राम पंचायत के जबरकिया ग्राम में नेहरू युवा संस्थान द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आँखों की जाँच करवाई। शिविर की मुख्य उपलब्धियां संस्थान के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि शिविर में कुल 176 लोगों का पंजीयन कर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जाँच के उपरांत निःशुल्क ऑपरेशन में 35 मरीजों को मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। आँखों की कमजोरी और दृष्टि दोष से पीड़ित 56 मरीजों को मौके पर ही चश्मे वितरित किए गए। शिविर में आए 85 मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा संस्थान के सदस्यों ने गोमाबाई नेत्रालय से आए डॉक्टर मुकेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। संस्थान की परंपरा के अनुसार नेहरू युवा संस्थान ने डॉक्टरों को साफा बांधकर और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। नेहरू युवा संस्थान के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से कई बुजुर्गों को नई रोशनी मिलेगी। उसे मौके पर पूर्व मेवाड़ प्रभारी आरएलपी छोटु जाट बडला, मोतीपुर सरपंच प्रत्याशी छीतरमल जाट, नेहरू युवा संस्थान बरसनी अध्यक्ष सुनील भाटी, सत्यनारायण प्रजापत,रामजस सुथार, अनील लोहार व समस्त ग्राम व क्षेत्रवासी मौजूद रहे

Similar News