दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और जनसेवा का मंत्र

Update: 2026-03-15 17:05 GMT

गुरला सत्यनारायण सेन गुरला  भीलवाड़ा जिले के कारोई भाजपा ग्रामीण मण्डल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत 14 व 15 मार्च को कारोई में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन कार्यप्रणाली व जनसेवा के सूत्र सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। उदघाटन सत्र में उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर,किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल जाट व भीलवाड़ा भाजपा महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। द्वितीय सत्र में भीलवाड़ा नगर निगम के निवर्तमान मेयर राकेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की मूल विचारधारा तथा जनसेवा के सूक्ष्म बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। दूसरे दिन 15 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व विधायक बालू लाल चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने शंकर लाल गुर्जर, प्रहलाद त्रिपाठी,राकेश पाठक, मुकेश शर्मा ,गोपाल तेली ।कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। । अध्यक्षता विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा ने की।

भीलवाड़ा नगर निगम पूर्व महापौर राकेश पाठक

पूर्व नगर परिषद उपा अध्यक्ष देबी लाल शर्मा

भीलवाड़ा भाजपा जिला उपा अध्यक्ष गोपाल लाल तेली

विधानसभा सयोजक रामेसवर जी छिपा

जिला सह सयोजक राजेंद्र जी सालवी

कारोई भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर , सत्यनारायण सेन गुरला, शंकर लाल जाट

मंडल महामंत्री सावर नाथ, देबी लाल राव, sc मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मराज सालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंसी जी गाडरी,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु जी कुमावत, मंडल उपा अध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर,सूर्यप्रकाश जी, कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र सुवालका गोरी शंकर माली एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Similar News