भीलवाड़ा जिला शतरंज संघ के चुनाव में चौहान अध्यक्ष एवं गुप्ता सचिव निर्विरोध निर्वाचित
भीलवाड़ा, । जिला शतरंज संघ, भीलवाड़ा के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी कौशल जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न कराए गए। पर्यवेक्षक राजस्थान शतरंज संघ के मुकेश मंडलोई, जिला खेल अधिकारी हेमेन्द्रसिंह राणावत, जिला ओलम्पिक संघ के लाजपत आचार्य की उपस्थित में सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरूणकुमार सिंह चौहान, सचिव पद पर अजयकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सुमितकुमार डाड, उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल टेलर, सत्यनारायण पुरोहित एवं सह सचिव पद पर ललित जीनगर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला शतरंज संघ की आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगदीश पुरोहित को मुख्य संरक्षक, कैलाशचन्द्र डाड एवं मुकेश गुर्जर को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. सुबोध जैन, डॉ. उषा अग्रवाल, गणपतिप्रसाद व्यास, राजेश आचार्य, अमित डाड एवं अभिजीत गुप्ता को मनोनीत किया गया। आमसभा में संघ के सदस्यों ने भीलवाड़ा ओपन रेटिंग प्रतियोगिता-2025 के सफल आयोजन के लिए पूरी कार्यकारिणी की सराहना की। बैठक में संकल्प जताया गया कि दिसम्बर 2026 में होने वाली तृतीय भीलवाड़ा ओपन रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी संघ के उत्कृष्ट मानदंडों की पालना करते हुए कराया जाएगा। बैठक में सदस्यों का स्वागत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूणकुमार सिंह चौहान ने किया। आभार संघ के सचिव अजयकुमार गुप्ता ने जताया।