हमीरगढ़ पीएम विद्यालय के व्याख्याता बने राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के ज़िलाध्यक्ष

Update: 2026-03-15 17:20 GMT



हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसूरी )

राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक हरपाल दादरवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष भेराराम भेड़ा ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अजमेर संभाग प्रभारी मुकेश गोरा की अनुशंसा पर कानाराम यादव को भीलवाड़ा ज़िले का ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष कानाराम यादव वर्तमान में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हमीरगढ़ में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति पर जिले के शिक्षकों एवं संगठन पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि कानाराम यादव के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। वहीं कानाराम यादव ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों के अनुरूप पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया।

Similar News