ग्राम श्यामगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक

Update: 2026-03-15 18:00 GMT



लाडपुरा [ शिव लाल जांगिड़ ] क्षेत्र के ग्राम श्यामगढ़ में श्री चारभुजानाथ व सभी श्यामगढ़ ग्राम पंचायतवासी द्वारा स्थित भगवान चारभुजा नाथ मन्दिर प्रांगण परिसर में 2 अप्रैल से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।

2 अप्रैल को कलश यात्रा मंदिर प्रांगण परिसर से प्रातः 8:15 बजे शुरू होगी। जो गांव में भ्रमण कर चारभुजा मंदिर प्रांगण परिसर पहुंचेगी। मन्दिर प्रांगण परिसर में प्रतिदिन दोपहर 12:15 से 3:15 बजे तक कथावाचक हरिओम बनेठ वाले महाराज श्रीमद् भागवत की महिमा का गुणगान करेंगे।

Similar News