महेश क्रेडिट सोसायटी की आम सभा 21 दिसंबर को

Update: 2025-12-18 08:04 GMT

भीलवाड़ा |महेश क्रेडिट कॉ ऑपरेटिव सोसायटी की तेरहवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन 21 दिसंबर 2025 रविवार को महेश प्राइमरी स्कूल के डॉम में, नेहरू रोड़ भीलवाड़ा में किया जाएगा । सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर नौलखा ने बताया कि आम सभा सुबह 10.00 बजे शुरू होगी । आम सभा में लाभांश की घोषणा की जाएगी साथ ही वर्ष भर की सोसायटी के वार्षिक कार्यकलापो पर विचार - विमर्श होगा ।

अध्यक्ष  ने बताया कि सभा में लगभग 1500 सदस्यों की उपस्थिति होने का अनुमान है । सोसायटी में वर्तमान में लगभग 2600 सदस्य है । 

Similar News