माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न, बाहेती बनीं अध्यक्ष

Update: 2026-01-19 14:10 GMT

भीलवाड़ा |नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में और चुनाव अधिकारी डॉ. सुमन जी सोनी के निर्देशन तथा पर्यवेक्षकों रीना   डाड और विनीता  तोषनीवाल की सानिध्य में काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए।

मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष शिला जागेटिया ने बताया कि अध्यक्ष चंद्रकांता बाहेती और सचिव मनोरमा कोठारी को निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि कार्यसमिति में कोषाध्यक्ष संध्या नुवाल और संगठन मंत्री पुष्पा ईनानी को मनोनीत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया में मंडल की सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Similar News