राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ऑनलाइन मीडिया बैठक, अहम निर्णय

Update: 2025-12-16 17:41 GMT

भगवानपुरा  ( कैलाश शर्मा ) राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की प्रदेश स्तरीय मीडिया बैठक का आयोजन गूगल मीट द्वारा ऑनलाइन किया गया, जिसमें संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जन–जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए—

1. संगठन से जुड़ी समस्त गतिविधियों, मांगों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रतिदिन न्यूज/डेली स्टेटस के माध्यम से साझा करने पर विशेष जोर दिया गया।

2. संगठन द्वारा विकसित ऐप के अधिकाधिक उपयोग हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।

3. संगठन की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, चाहे वह ऑनलाइन हो अथवा ऑफलाइन।

4. संगठन के YouTube चैनल पर वर्तमान में लगभग 8000 सदस्य ही जुड़े हैं, जबकि संगठन की सदस्य संख्या 2 लाख से अधिक है। अतः YouTube से अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी। इस चर्चा मे प्रदेश के लगभग कई संभाग एवं जिलो से मीडिया के प्रभारी व सहप्रभारियो ने भाग लिया ।

Tags:    

Similar News