भीषण गर्मी में पक्षियों के पेयजल हेतु परिंडे बांधने का प्रथम चरण सम्पन्न

By :  vijay
Update: 2025-05-01 11:16 GMT

मांडलगढ़ महावीर सेन@ भारत विकास परिषद शाखा मांडलगढ़ के द्वारा सेवा प्रकल्प के दौरान भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पेयजल सुविधा हेतु परिंडे बांधे गए ।

भारत विकास परिषद शाखा मांडलगढ़ द्वारा उपखंड कार्यालय एवं न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिए 50 से अधिक परिंडे प्रथम चरण में बांधते हुए शुभारंभ किया गया। साथ ही सभी सदस्यों को कम से कम पांच- पांच परिंडे बांधने एवं नियमित पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंप गई। उक्त कार्यक्रम में संरक्षक मानसिंह मूंदड़ा, अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र कुमार पोरवाल, सचिव विनोद कुमार कोली, वित्त सचिव अमित जोशी, पूर्व सचिव सुशील जोशी, विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जमनालाल सेन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार जीनगर, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, शिक्षाविद् कमलेश जोशी, पर्यावरण प्रभारी नंदलाल सेन, एडवोकेट निरंजन राव, विष्णु कुमार पोरवाल, हेमंत तुरकिया, एडवोकेट मुकेश कुमार स्वर्णकार, एडवोकेट रामगोपाल ब्रह्मभट, अनीश मोहम्मद, पीरु मोहम्मद मंसूरी, सीपी तंबोली, सत्यनारायण जीनगर सहित पक्षी प्रेमीगण मौजूद थे।

Similar News