वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ, मेनाली नदी को बचाने का संकल्प

मांडलगढ़ (महावीर सेन)। पंचायत बल्लरखा के गोवटा बांध के नीचे मेनाली नदी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कलश यात्रा, गंगा पूजन, गंगा चुनरी अर्पण, पीपल पूजन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने कहा कि "जल है तो जीवन है" और हमें अपनी नदियों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिला परिषद सदस्य हरि लाल जाट ने कहा कि जल संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और हमें मिलकर काम करना होगा। मांडलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी ने कहा कि नगर पालिका जल संरक्षण के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
इस अवसर पर पार्षद अनीता सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्म भट्ट, अशोक जीनगर, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, लादू लाल खटीक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने जल संरक्षण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
इसी तरह कस्बे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय माणिक्य लाल वर्मा भीमराव अम्बेडकर माल्यार्पण किया जालेश्वर तालाब पाल पर वंदे जल संरक्षण जन अभियान सफाई अभियान चलाया इस दौरान जल संरक्षण की शपथ दिलाई कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने प्रारंभ किया वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान तहत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।