लाडपुरा में भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस मनाया

By :  vijay
Update: 2025-04-06 17:38 GMT
लाडपुरा में भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस मनाया
  • whatsapp icon


 

लाडपुरा @ ( शिव लाल जांगिड़ ) लाडपुरा में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर, झंडारोहण का आयोजन ग्रामीण मंडल संयोजक मोहन सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर रविवार को कार्यक्रम लाडपुरा पंचायत क्षैत्र में मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल द्वारा 46 वें स्थापना दिवस पर पार्टी की रिती-नीति व कार्यकर्ताओं के समर्पण को याद किया गया। मण्डल स्तर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का 46 वें स्थापना दिवस संयोजक नियुक्त स्नेह मिलन जोगमाया कांप्लेक्स परिसर में विधायक गोपाल खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का सच्चा सिपाही है। जिन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाकर देश निर्माण में अपना योगदान दिया। समारोह में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, विधानसभा संयोजक अनिल पारिक, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिलाल जाट, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिनोद ओस्तवाल, बिजौलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, सत्यनारायण मेवाड़ा, मूल चंद रेबारी, मनोज सनाढ्य, सत्य नारायण सुथार, मोहन सिंह शक्तावत, कसूर चंद खटीक, यशोधर वैष्णव, संतोष मेवाड़ा, अर्जुन सिंह सोपूरा, गोपाल सिंह, (पंस. सदस्य मांडलगढ़) ग्रामीण मंडल संयोजक मोहन सिंह शक्तावत व सभी मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल व बुथ के पदाधिकारी युवामोर्चा व प्रबुद्ध नागरिक व कार्यकर्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News