भगवान चारभुजानाथ के संग खेली होली, गाजे-बाजे के साथ निकाली बेवाण की शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब

Update: 2025-03-22 09:59 GMT
भगवान चारभुजानाथ के संग खेली होली, गाजे-बाजे के साथ निकाली बेवाण की शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब
  • whatsapp icon

लाडपुरा ( शिव लाल जांगिड़ )। लाडपुरा कस्बे में शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर श्री चारभुजानाथ मंदिर लाडपुरा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला सप्तमी जोरदार ढंग से मनाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान चारभुजा नाथ के संग रंग अबीर गुलाल से रंगों की होली खेली। लाडपुरा में शीतला सप्तमी पर श्री चारभुजानाथ मंदिर से बेवाण डीजे के साथ ग्रामवासियों के जन समूह के साथ सायं 7: 15 बजे से भगवान चारभुजा नाथ का बेवाण की विशाल शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जगह जगह भगवान चारभुजा की आरती एवम प्रसाद चढ़ाया गया। सभी भक्तजन नाचते गाते साथ साथ चल रहे थे। शोभायात्रा साथ ग्राम का भ्रमण करते हुए गांव में घर घर पूजन करके के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुष्पवर्षा के साथ रात 12.15 बजे मंदिर पुनः स्थित चारभुजा नाथ ठाकुर जी के मंदिर परिसर भगवान चारभुजा नाथ मंदिर में विराजमान हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ की आरती की। इस अवसर पर शोभा यात्रा में ग्राम के महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह से भाग लिया।

Similar News