माहेश्वरी सेवा समिति ने किया पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा। माडंल माहेश्वरी सेवा समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र बिडला ने बताया कि मंगलवार प्रातः कस्बे के पीएमश्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमचेयरमैन रामनारायण बिड़ला के मुख्यातिथ्य व भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक बाहेती की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष सुरेश बिड़ला ने समिति के कार्यकलापों की जानकारी दी। अतिथियों द्वारा विद्यालय में विभिन्न किस्मो के 111 पौधे लगा उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली। पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उधमी रामनारायण बिड़ला ने कहा कि जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अशोक बाहेती ने कहा की पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिग व प्रदूषण को आसानी से कम किया जा सकता हैं। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ वर्षा भी अधिक होती हैं। प्राचार्य विनीत शर्मा ने अतिथियों को कुमकुम तिलक लगा उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामराय सेठिया, माडंल माहेश्वरी तहसील अध्यक्ष पवन मंडोवरा, महिला मण्डल अध्यक्ष चंदा झंवर, जिला संगठन मंत्री कृष्ण गोपाल राठी, व माडंल माहेश्वरी सेवा समिति भीलवाड़ा के रोशन लाल तोतला, रमेश चन्द्र काबरा, श्याम बिडला, विनोद गटयाणी, पुरषोत्तम ईनाणी, सत्येंद्र बिड़ला, सुशील बिड़ला, कैलाश तोतला, ओम बिडला, प्रमोद ईनाणी, कृष्णा गोपाल ईनाणी, रमेश बिड़ला सहित अन्य कई सदस्य के साथ ही स्कूल के अध्यापक मौजूद थे। संचालन श्याम सुन्दर बिड़ला ने किया। अंत मे समिति अध्यक्ष सुरेश चन्द्र बिडला द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया।