आकोला (रमेश चंद्र डाड)--- नगरपालिका बीगोद में दशहरे के पर्व पर हर्षोल्लास के साथ रथो में राम दरबार एवं रावण दरबार की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में 13 घोड़े,दो ऊट तथा अखाड़ा प्रर्दशन करते बंजरग व्यायामशाला के पहलवान थै। स्थानीय बस स्टैंड पर आश्चर्यजनक करतब सोये हुए आदमी पर ट्रेक्टर निकाला गया।मोटर साइकिल खिंचना, जलती आग के घेरे से निकलना , नारियल फोड़ना,बकरियां चलाना सहित कई आश्चर्यजनक करतब दिखाए गए। साथ ही बस स्टैंड पर नगरपालिका द्वारा बनाई गयी स्टेज पर आमंत्रित अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल,भाजपा नेता हरिश भट्ट, गणेश पारीक,अनिल पारीक आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर हजारों दर्शको की उपस्थिति में समाजसेवी दिनेश संचेती, श्याम लाल मुंदड़ा, नगरपालिका ए ई ओ , थानाधिकारी जयसुलतान , पत्रकारों आदि का बंजरग व्यायामशाला प्रमुख गोविंद सिंह ने साफा बंधवाकर सम्मान किया। सम्मान समारोह के साथ भव्य अखाड़ा प्रदर्शन को लोगों ने देख कर आश्चर्य व्यक्त किया।यहां से शोभायात्रा दशहरा मैदान पर पहुंची जहां राम -रावण युद्ध हुआ।उसके बाद भव्य आतिशबाजी का नजारा हजारों लोगों ने देखा। इस बार नगरपालिका की ओर से तीन पुतले रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के बनवा कर खड़े किए गए थे। भव्य आतिशबाजी की गयी। राम रावण युद्ध के बाद राम के तरकश बाण से जलाने की रस्म करीब सूर्यास्त के बाद 7 बज कर 15 मिनट पर की गयी। कुंभकरण का पुतला सबसे पहले जल गया। लेकिन रावण एवं मेघनाथ के पुतले के बांस गिले होने से तथा शरीर मे घास फूस आदि कम भरने से जलने में समय लग गया। ऐसी स्थिति बनीअंहकारी रावण के बड़े पुतले को तो गिरा कर जलाया गया।लगभग आधे घंटे तक दर्शक रावण दहन का नजारा देखते रहे।
करीब 7.45 बजे रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रावण दहन के बाद वहां से पुनः लोग बालाजी मंदिर पहुंचे वहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।