आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दी विनयांजलि
भीलवाड़ा। सन्त शिरोमणी आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर आज आर. के. कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। भक्तों ने आचार्य श्री को विनयांजलि अर्पित करते हुए शांतिधारा की और विशेष विधान पूजा संपन्न की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोधा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल अशोक गंगवाल द्वारा आचार्यश्री की स्मृति में की गई मुख्य शांतिधारा से हुआ। इसके साथ ही राजेन्द्र अजमेरा, शांतिलाल कोठारी, अभिषेक गोधा, सुशील लुहाड़िया और संजय झांझरी ने भी अन्य प्रतिमाओं पर शांतिधारा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भक्ति भाव से संपन्न हुआ आचार्य छतीसी विधान
सुरेन्द्र गोधा और वीणा मंगल के कुशल निर्देशन में आचार्य छतीसी विधान का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर श्रीफल चढ़ाते हुए अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की।
मुख्य कलश स्थापना: पिंकी शाह ने मण्डप पर मुख्य कलश स्थापित किया।
अन्य कलश स्थापना: अंजना गोधा, गुणमाला गदिया, सुलोचना सोनी, सुमन सेठी, पदमा काला, सावित्री सेठी, आशा टोंग्या, पिंकी रारा और प्रतिभा गंगवाल ने अन्य कलश विराजमान किए।
दीप प्रज्जवलन एवं आरती: निशा शाह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विधान के समापन पर भावपूर्ण आरती उतारी।
