आसींद व बैरां में तेज मेघ गर्जन के साथ बदला मौसम, हुई बारिश

Update: 2026-02-18 10:41 GMT

भीलवाड़ा। आसींद क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी। अचानक बदले मौसम से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। इस समय खेतों में खड़ी गेहूं, चना और सरसों की फसलें पकाव की अवस्था में हैं, ऐसे में तेज बारिश और हवाओं से फसलों के गिरने और खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो तैयार फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बेरां संवाददाता भैरूलाल गुर्जर के अनुसार बैैैैरां सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते बादलों की गर्जना के बीच कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होने लगी, जिससे मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम और अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगी, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि जिन किसानों की चना और सरसों की फसल कट चुकी है, उनके लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है, क्योंकि कटी हुई फसल के भीगने से गुणवत्ता और उपज पर असर पड़ने की आशंका है।

Tags:    

Similar News