वन विभाग द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Update: 2026-02-28 11:35 GMT

मांडलगढ़ । वन विभाग भीलवाड़ा के उपवन संरक्षक मारिया साइन ए. के निर्देश में राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना (RFBDP) के तहत मेनाल नाका में ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति (VFPMC) का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र से 6 समितियों के कार्यकारी सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी मांडलगढ़ मनेंद्र पाल सिंह ने विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा सदस्यों को वन विभाग के प्रति जागरूक किया । इस कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक राधेश्याम कुमावत ने RFBDP परियोजना के बारे में बताया कि यह राजस्थान वन विभाग की एक अग्रणी परियोजना है जो पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में चल रही है । जिसमें भीलवाड़ा जिले के कुल 80 गांव सम्मिलित है l इन्होंने ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति का गठन, पंजीकरण, समिति के सदस्यों का निर्वाचन एवं कार्य प्रणाली, बैठक, रिकॉर्ड संधारण एवं सूक्ष्म ग्राम नियोजन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण में ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियां कास्या, काली घाटी, जापरपुरा, आरोली, नया नगर, मांगथला के सभी सदस्य एवं मांडलगढ़ रेंज से रविन्द्र सिंह वनपाल, नंद सिंह वनपाल आरोली, लक्ष्मण सिंह वनपाल तिलस्वा, लोकेंद्र सिंह वनपाल मेनाल एवं सभी वनरक्षक उपस्थित हुए ।

Tags:    

Similar News