एक शाम शहीदों के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, भोर तक जमी महफिल
आकोला (रमेश चंद्र डाड)
छोड़कर सारे काम यही एक काम करते हैं ये शाम प्रभु श्री राम के नाम करते हैं जैसे ही कवि ने अपनी ओजस्वी वाणी में ये पंक्तियाँ पढ़ीं, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।सोमवार रात नगर पालिका मांडलगढ़ की ओर से आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का। विधायक गोपाल खंडेलवाल के सान्निध्य और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के मुख्य अतिथि में आयोजित यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भोर तक चला। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ किया, जिसे सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
सम्मेलन का सफल संयोजन व संचालन कवि मनीष सुखवाल ने किया। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय कवि भूपेंद्र राठौड़ ने अपनी विशेष शैली से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं कवयित्री कोमल नाजुक के श्रृंगार रस पाठ के दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के
कारे के नारों से गुंजायमान हो गया राष्ट्रीय कवि दीपक पारीक ने बेटियों और किसानों पर आधारित मार्मिक गीतों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां दीं। इनके साथ ही दिनेश बंटी, पंचायती, नोहरा फेम शाहपुरा के राष्ट्रीय वार कवि विशाल ब्रह्मभट्ट और कवि मुकेश महाकाल ने भी शानदार काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का भव्य समापन बारां से आए कवि मुरलीधर गौड़ ने 'तिरंगा गीत' के साथ किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, सहसंयोजक संदीप सोनी काछोला, मांडलगढ़ नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, महुआ मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, और कोटड़ी पंचायत समिति सदस्य महाराज दिलीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पार्षद अनीता सुराणा, लादू खटीक, नीलकमल पटवा, भाजपा नेता मुकेश व्यास और भाजपा जिला मंत्री जमनालाल सेन सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।