भीलवाड़ा। शहर के सुराफा बाजार और गुलमंडी क्षेत्र की सड़कें पिछले एक महीने से खस्ताहाल स्थिति में हैं। सड़कें टूटी-फूटी और धूल-मिट्टी से भरी होने के कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।
व्यापारियों ने बताया कि दिनभर धूल और गंदगी के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है और व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है, वास्तविक सुधार कार्य नहीं हुआ है।
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों सुरक्षित रह सकें।