आकोला (रमेश चंद्र डाड ) कस्बे में शुक्रवार को पारीक परिवार द्वारा फागोत्सव मनाया। इस दिन लडू गोपाल की आकर्षक झांकी सजाई तथा रंग गुलाल व फूलो होली खिलाई । महिलाओं ने भी रंग गुलाल व फूलों से होली खेली। आज बीरज में होली रे रसिया, होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग मत डाले रे सांवरिया, जिनी जिनी उड़े रे गुलाल होली के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर भैरू कन्या पारीक, सरिता पारीक, दुर्गा पारीक, सुरभि दाधीच, मीनाक्षी श्रोत्रिय, चंद्रकांता बांगड़, शांता जोशी, शतरूपा पाराशर, हेमा काष्ट ,रुक्मण तोतला, सीता पारीक, पिंकी आचार्य, सुनीता पाराशर, सविता पाराशर,उर्मिला पाराशर , अनु दाधीच, रिंकू दाधीच, नर्मदा पारीक,अर्चना पारीक, इंद्रा बांगड़, इंदू बाला दाधीच, रिंकू पारीक सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित थी।