वृक्षारोपण किया

By :  vijay
Update: 2025-07-09 10:22 GMT
वृक्षारोपण किया
  • whatsapp icon

भादसोड़ा |  "हरयाळो-राजस्थान" (एक पेड़ मां के नाम) महाअभियान के अंतर्गत भादसोड़ा ग्राम पंचायत द्वारा सुरखंड रोड़ पर स्थित खेल मैदान के पास वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान को हरित प्रदेश के रूप में विकसित करने की दृष्टि से बजट 2025-2026 में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के माध्यम से हर परिवार को जोडते हुए 10 करोड़ पौधे लगाने एवम पालने का लक्ष्य रखा है। इस क्रम को सतत रखने के लिए Multi-Sectoral प्रोग्राम  के रूप में मिशन "हरयाळो-राजस्थान" की घोषणा की गयी हैं। प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार ने बताया कि पौधारोपण या वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने और समग्र रूप से हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में भी मदद करता है। कार्यक्रम में प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार एवं राधेश्याम जांगीड़ (राधे सुथार), श्याम लाल गोस्वामी, बाबू लाल पुर्बिया आदि मौजूद थे। 

Tags:    

Similar News