होड़ा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पोस्टर का विमोचन, विधायक ने तंबाकू मुक्त ग्राम का दिया संदेश

Update: 2026-03-14 06:54 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)होड़ा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत विभिन्न पोस्टर, बैनर और स्लोगन का विमोचन शनिवार को माननीय विधायक के करकमलों से किया गया। इस दौरान डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल ने योजना के सभी 18 बिंदुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन के कारण भारत में हर वर्ष लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामवासियों से योजना को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छ जीवन शैली को बढ़ावा देकर गांव को स्वस्थ और आदर्श बनाया जाएगा।

योजना के प्रमुख 18 बिंदु

योजना के तहत 18 से 70 वर्ष तक के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत प्रकृति प्रशिक्षण, महिलाओं व किशोरियों में रक्ताल्पता जांच, शुगर-बीपी स्क्रीनिंग, तंबाकू मुक्त ग्राम, घरेलू उपचार व औषधीय पौधों का उपयोग, वृक्षारोपण, ऋतुचर्या के प्रति जागरूकता, मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत व सामुदायिक स्वच्छता, प्रत्येक परिवार का स्वास्थ्य प्रोफाइल, टीबी मुक्त ग्राम, प्रसव पूर्व व पश्चात जांच, 95 प्रतिशत संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच व प्रबोधन जैसे लक्ष्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में भामाशाह शोभाग, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर , प्रिंसिपल संतोष अग्रवाल, हेमंत जोशी, मुकेश व्यास, श्याम , सत्यनारायण शर्मा, हिम्मत जोशी, ग्राम विकास अधिकारी भारत सिंह देवड़ा, जलधारी मीणा (CHO), वीणा दमामी (आयुष नर्स), निकिता मीणा (ANM), रामप्रकाश बैरागी, माया जोशी (योग प्रशिक्षक) सहित अन्य गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Similar News