दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 21 मार्च से

Update: 2026-03-14 06:51 GMT


आकोला( रमेश चंद्र डाड ) भारतीय जनता पार्टी मंडल नंदराय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत 21 एवं 22मार्च दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आकोला में समय 5 बजे महेश भवन में आयोजित किया जाएगा । नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने बताया कि आयोजित शिविर में बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडलकार्यकारिणी , मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी , जिला पदाधिकारी, समस्त सरपंच गण, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधीगण भाग लेंगे।

इस प्रशिक्षण शिविर में उपस्थिति अनिवार्य है।

Similar News