प्रजापत बने जिला उपाध्यक्ष

Update: 2026-01-24 15:29 GMT

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय भारतीय मजदूर कांग्रेस के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष  मुकेश कुमार घुसर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्टी के निष्ठावान एवं झुझारू नेता कमल कुमार प्रजापत को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। यह निर्णय पार्टी के स्थापक अध्यक्ष  अनुपम प्रेम कुमार बेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षी वीर सिह धीमान के निर्देशानुसार तथा प्रदेशाध्यक्ष तरुणकुमार पंडित की सहमति से लिया गया।

नियुक्ति पत्र युवा प्रदेश सचिव जिशान शेख और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक कशमीर शेख ने पार्टी के सदस्यों के समक्ष कमल कुमार प्रजापत को प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जिशान शेख ने कहा कि कमल कुमार प्रजापत की नियुक्ति से मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा और उनकी आवाज बुलंद करने में मजबूती आएगी।

नियुक्ति कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर शंकर जाट, आकाश, राकेश दैशाई, अनवर भाई, रविंद्र चंदनानी, रेखा शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुंह मिठा कर खुशी जताई।

इस नई नियुक्ति से भीलवाड़ा जिला में मजदूर हितों के संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर

ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/

) अपनी खबर भेजे 9829041455

Similar News