भीलवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत जिले में जिला कार्यकारिणी गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर जिले की कार्यकारिणी 31 सदस्यीय होगी, जबकि देहात जिले की टीम में 71 सदस्य बनाए जाएंगे। इस सीमा को प्रदेश कांग्रेस ने निर्धारित किया है।
कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक और देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने सूचियों के तैयार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर 10 फरवरी तक प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी की सूची मांगी है।
सूत्रों के अनुसार जिले के आकार के आधार पर शहर जिले में 31 सदस्य और देहात जिले में 51 सदस्य की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। जिन जिलों में एक से तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, वहां 31 सदस्यीय कार्यकारिणी और जिनमें अधिक क्षेत्र हैं, वहां 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत सदस्य ओबीसी, एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यक वर्ग के हों। इसके साथ ही 50 प्रतिशत सदस्य की आयु 50 वर्ष से कम हो। जिला कार्यकारिणी में पदेन सदस्य (ex-officio) भी शामिल किए जाएंगे। अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस स्तर पर की जाएगी।